देश

PM Modi Meeting On COVID: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी आज शाम करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, तैयारियों का लेंगे जायजा

बीते 24 घंटे में कोविड-19 के कुल 1,134 नए मामले सामने आए हैं. देश में दो दिन बाद ही कोरोना के हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं.

PM Modi Meeting On COVID: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी आज शाम करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, तैयारियों का लेंगे जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit: IANS

PM Modi Meeting On COVID: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर सिर उठा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड से संबंधित स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम 4:30 बजे एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे.

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के कुल 1,134 नए मामले सामने आए हैं. देश में दो दिन बाद ही कोरोना के हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 19 मार्च को 1,071 मामले सामने आए थे, जबकि कल यानी मंगलवार को कोरोना के 699 नए मामले रिकॉर्ड किए गए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).