PM Modi in Varanasi: वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत, कल 14 हजार करोड़ की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर किया. पीएम मोदी के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर किया. पीएम मोदी के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पीएम मोदी यहां से सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस जाएंगे. यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के साथ ही अमूल डेयरी समेत पूर्वांचल को 14 हजार करोड़ की सौगात देंगे.
Uttar Pradesh | Prime Minister Modi arrived at Varanasi airport; received by CM Yogi Adityanath.
The PM will be on a 2-day Varanasi visit from 23rd February. He will inaugurate the completed Amul Banas Dairy Plant. He will also be inaugurating developmental projects worth Rs… pic.twitter.com/flXLJb0et4
— ANI (@ANI) February 22, 2024
अमूल डेयरी का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी निर्माणाधीन भेल परिसर पहुंचेंगे. यहां भेल के एडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की प्रदर्शनी देखने के बाद वह खुली जीप पर सवार होंगे. पीएम मोदी जीप से सभास्थल के पूर्वी छोर पर पहुचेंगे. वहां से जनता के बीच होते हुए मंच पर जाएंगे. इसके अलावा पीएम मोदी सीर स्थित रविदास मंदिर और बीएचयू भी जाएंगे.
कल इन मार्गों पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित
- बाबतपुर मार्ग पर सुबह आठ से शाम छह बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा. दो पहिया वाहन के अलावा अन्य वाहन बाबतपुर नहीं जा पाएंगे. वे परमपुर अंडरपास की तरफ डायवर्ट होंगे.
- हरहुआ फ्लाईओवर से बाबतपुर मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. फ्लाईओवर से केवल एयरपोर्ट और रैली के वाहन जा सकेंगे.
- लखनऊ व जौनपुर की तरफ जाने वाले वाहन हरहुआ चौराहा से डायवर्ट होंगे. जौनपुर से आने वाले वाहनों को त्रिलोचन तिराहा से आगे करखियांव नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को थानागद्दी, सिंधोरा होते हुए आगे रवाना किया जाएगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

