देश

J&K: भाजपा पर बरसी पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, कहा- गुप्कर गठबंधन से डरती है केंद्र सरकार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गुप्कर गठबंधन से डरती है, क्योंकि अगर हम साथ आए तो घाटी में उनकी भयावह योजना विफल हो जाएगी.

J&K: भाजपा पर बरसी पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, कहा- गुप्कर गठबंधन से डरती है केंद्र सरकार
महबूबा मुफ्ती (Photo Credits: ANI)

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गुप्कर गठबंधन से डरती है, क्योंकि अगर हम साथ आए तो घाटी में उनकी भयावह योजना विफल हो जाएगी. कश्मीर में केंद्र की नीति विफल हो गई है और उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी और मुफ्ती मोहम्मद सईद की नीति पर वापस आना होगा.

जमीयत-उलेमा-ए हिंद के समान नागरिक संहिता (UCC) के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित करने पर महबूबा मुफ्ती ने कहा "उन्होंने अपनी बात रखी है और जिस समय मुल्क में हालात बिगड़ रहे हैं, मस्जिदों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो ऐसे में हमारे कौम के लोग इकट्ठे होकर बात करेंगे तो अच्छी बात है."

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).