VIDEO: चंद्रयान पर ऐसा क्या बोल गए OP राजभर कि सबने पीट लिया सिर, सोशल मीडिया पर मजे ले रहे यूजर्स
ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है कि सोशल मीडिया पर अब उनका मजाक बना रहे हैं.
Om Prakash Rajbhar On Chandrayaan-3: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है कि सोशल मीडिया पर अब उनका मजाक बना रहे हैं.
चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कुछ ऐसा कह दिया कि हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया. निजी चैनल ने ओम प्रकाश राजभर से चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर सवाल कर किया, लेकिन ओम प्रकाश राजभर ने चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी.
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं. चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं. चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है. आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए.' उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके मजे ले रहे हैं.
OP राजभर जी "जो (वैज्ञानिक) चंद्रयान में बैठकर गए हैं,सकुशल धरती पर वापस आने पर पूरे देश को उनका स्वागत करना चाहिए.."
😂😂😂😂#Chandrayaan3Success#Chandrayaan3Landing#PragyanRover pic.twitter.com/gOhVM5gVXC
— Innocent child (@bhadrauli) August 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

