कांग्रेस का ऑफर ठुकराने के बाद प्रशांत किशोर और सिद्धू की मुलाकात, कांग्रेस नेता फोटो शेयर कर कही यह बात
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, "मेरे पुराने दोस्त पीके के साथ शानदार मुलाकात हुई... पुरानी शराब, पुराना सोना और पुराने दोस्त अब भी सबसे अच्छे हैं!!!" यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के ऑफर को ठुकरा दिया है और साफ़ कर दिया कि वह पार्टी में नहीं शामिल हो रहे हैं. बता दें कि कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा गर्म थी.
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के पार्टी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. प्रशांत किशोर के इस फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने उनसे मुलाकात की और प्रशांत किशोर के साथ एक फोटो शेयर की.
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, "मेरे पुराने दोस्त पीके के साथ शानदार मुलाकात हुई... पुरानी शराब, पुराना सोना और पुराने दोस्त अब भी सबसे अच्छे हैं!!!" यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के ऑफर को ठुकरा दिया है और साफ़ कर दिया कि वह पार्टी में नहीं शामिल हो रहे हैं. बता दें कि कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा गर्म थी.
Had a wonderful meeting with my old friend PK … Old wine , Old gold and Old friends still the best !!! pic.twitter.com/OqOvkJqJmF— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).