Vishnu Deo Sai Big Announcement: सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, 14 फरवरी को मनाया जाएगा मातृ-पितृ पूजन दिवस (Watch Tweet)
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप मनाया जाएगा. इस दिन स्कूलों में विद्यार्थी एवं अभिभावकों के साथ सरस्वती पूजा होगी.
Vishnu Deo Sai Big Announcement: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने 14 फरवरी को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप मनाया जाएगा. इस दिन स्कूलों में विद्यार्थी एवं अभिभावकों के साथ सरस्वती पूजा होगी. इसके साथ ही मातृ-पितृ पूजन का आयोजन किया जाएगा. सोशल साइट 'X' पर इसकी जानकारी देते हुए सीएम ने लिखा- हमारी सरकार ने सभी विद्यालयों में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन के साथ मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का आदेश दिया है. इससे बच्चों में हमारे देश भारत की वैभवशाली संस्कृति एवं सांस्कारिक मूल्यों के प्रति चेतना जागृत होगी.
ट्वीट देखें:
14 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सभी विद्यालयों में बसंत पंचमी उत्सव, सरस्वती पूजन के साथ मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का हमारी सरकार ने निर्णय लिया है। इस संदर्भ में आज मंत्रालय से आदेश जारी कर दिए गया है।
इससे बच्चों में हमारे देश भारत की वैभवशाली संस्कृति एवं सांस्कारिक… pic.twitter.com/WHJgC2otBg
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

