Bihar: सीढ़ियों से गिरे लालू प्रसाद यादव, कंधे में फ्रैक्चर के बाद पारस अस्पताल में भर्ती
राजद सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों पटना में अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं, जहां वह सीढ़ियों पर से गिर गए.
बिहार: राजद नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को आज सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब वह अपना संतुलन खो बैठे थे और कल अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे, उनके दाहिने कंधे में मामूली फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी.
राजद सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों पटना में अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं, जहां वह सीढ़ियों पर से गिर गए. बता दें कि आरजेडी प्रमुख की तबीयत अक्सर खराब रहती है और वो पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. जेल में रहने के दौरान भी उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
लालू यादव किडनी की बीमारी, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, कमजोर इम्युनिटी, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत और ह्रदय संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं.
Bihar | RJD leader Lalu Prasad Yadav admitted to Paras Hospital in Patna this morning after he reportedly lost his balance and fell down the stairs at his home yesterday, suffering a minor fracture in his right shoulder following which his health deteriorated. pic.twitter.com/2ELXz7vE3T
— ANI (@ANI) July 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

