देश

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, कहा- पहले अपना देश संभालो, कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा

सीमा पुजानी ने कहा "कोई भी धार्मिक अल्पसंख्यक आज पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से नहीं रह सकता है या अपने धर्म का पालन नहीं कर सकता है. दुनिया भर में हजारों नागरिकों की मौत के लिए पाकिस्तान की नीतियां जिम्मेदार हैं."

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, कहा- पहले अपना देश संभालो, कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा
Seema Pujani (Photo Credit : ANI/Twitter)

UNHRC: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान (Pakistan) की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार (Hina Rabbani Khar) ने एक बार फिर से भारत पर झूठे आरोप लगाए, हालांकि, भारत ने उनके सभी आरोपों का करारा जवाब दिया. भारतीय राजनयिक सीमा पुजानी (Seema Pujani) ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर लताड़ा.

सीमा पुजानी ने कहा "कोई भी धार्मिक अल्पसंख्यक आज पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से नहीं रह सकता है या अपने धर्म का पालन नहीं कर सकता है. दुनिया भर में हजारों नागरिकों की मौत के लिए पाकिस्तान की नीतियां जिम्मेदार हैं. बलूच लोगों ने पाकिस्तान की क्रूर नीति का खामियाजा भुगता है. छात्रों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षकों और समुदाय के नेताओं को वहां गायब कर दिया जाता है."

पुजानी ने कहा "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के पूरे क्षेत्र भारत का हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे. पाकिस्तान हमेशा से भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा फैलाने का काम करता है. पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रहा है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 07:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).