Delhi: CM केजरीवाल के आवास पर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, तजिंदर पाल सिंह बग्गा भी शामिल
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा पार्टी के सिख विंग कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मजिंदर सिंह सिंरसा भी मौजूद हैं
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) पार्टी के सिख विंग कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन कर रहे हैं. बग्गा का साथ देने के लिए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मजिंदर सिंह सिंरसा भी पहुंच गए हैं. केजरीवाल के आवास के सामने भारी फोर्स तैनात कर दी गई है. बग्गा की गिरफ्तारी के मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई है. कोर्ट अब इस मामले में 10 मई को सुनवाई करेगा.
दिल्ली @TajinderBagga की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन
अरविंद केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे BJP नेता
आरपी सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा समेत अन्य नेता प्रदर्शन में शामिल
केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा के भारी इंतजाम@KapilMishra_IND pic.twitter.com/Q31p67xkhF
— Hemendra Tripathi 🇮🇳 (@hemendra_tri) May 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

