देश

बिहार में BJP नेता सोनल सिंह और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला, अज्ञात अपराधियों ने मारी गोलियां

सोनल सिंह की पत्नी स्वेता सिंह ने बताया कि उनके पति को एक गोली लगी है. वह बाल बाल बच गईं. गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े. बदमाश भाग निकले.

बिहार में BJP नेता सोनल सिंह और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला, अज्ञात अपराधियों ने मारी गोलियां
Firing Photo Credits ANI

नालंदा: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में फायरिंग की घटना सामने आई है. पत्नी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे बीजेपी के मंडल महामंत्री सोनल सिंह (Sonal Singh) पर बदमाशों ने गोली चला दी. सोनल सिंह जख्मी हो गए, हालांकि पत्नी को कुछ नहीं हुआ है. यह घटना रहुई थाना इलाके के हवनपुरा गांव के पास हुई है.

सोनल सिंह की पत्नी स्वेता सिंह ने बताया कि उनके पति को एक गोली लगी है. वह बाल बाल बच गईं. गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े. बदमाश भाग निकले. पत्नी ने बताया कि बदमाशों का चेहरा नहीं दिखा था. बदमाशों ने गोली क्यों चलाई है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).