Maharashtra: अजित पवार को EVM पर है पूरा भरोसा, कहा- जो हार नहीं पचा पाते वो इसपर सवाल खड़े करते हैं
अजित पवार ने कहा कि "मुझे ईवीएम पर पूरा भरोसा है. अगर ईवीएम खराब होती तो छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें नहीं होतीं."
Ajit Pawar On EVM: विपक्षी दलों के EVM पर सवाल खड़े करने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार ने कहा कि "मुझे व्यक्तिगत रूप से ईवीएम पर पूरा भरोसा है. अगर ईवीएम खराब होती तो छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें नहीं होतीं. हमारे देश में ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है. यह पूरी तरह से एक बड़ी प्रणाली है, इसमें बहुत सारे चेक और बैलेंस शामिल हैं."
महाराष्ट्र नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा कि "अगर किसी तरह यह साबित हो जाता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई तो देश में बड़ा बवाल खड़ा हो जाएगा. मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत करेगा. कई बार कुछ लोग चुनाव हार जाते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि हम हार नहीं सकते, फिर वे ईवीएम को लेकर आरोप लगाने लगते हैं, लेकिन वास्तव में यह जनता का वास्तविक जनादेश है." ये भी पढ़ें- Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे रविवार को अयोध्या दौरे पर, सीएम योगी से भी होगी मुलाकात
अजीत पवार ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा "पीएम मोदी के नाम पर पार्टी 2014 में सत्ता में आई और कई दूर-दराज के इलाकों में पहुंच गई. जीतने के बाद उनके खिलाफ खूब बयानबाजी हुई, लेकिन वे लोकप्रिय हुए और उनके नेतृत्व में बीजेपी ने कई राज्यों में जीत हासिल की और 2019 में भी यही दोहराया. यह पीएम मोदी का जादू नहीं तो क्या है? जहां तक राजनीति में शिक्षा का सवाल है, इसका ज्यादा महत्व नहीं माना जाता है."
If somehow it is proven that EVMs were manipulated, then there will be big chaos in the country. I don't think anyone would dare to do such things. Sometimes some people lose elections but they think that they can't lose it, then they start putting allegations about EVMs but in… pic.twitter.com/gbQ7yiz6El
— ANI (@ANI) April 8, 2023
अजित पवार ने 'अजीत पवार नॉट रीचेबल' की खबर पर सफाई देते हुए बेवजह बदनामी करने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पूरे महाराष्ट्र में लगातार दौरे हो रहे थे. भीड़ में ठीक से आराम नहीं मिल रहा था. गरमी और ठीक से नींद न आने के कारण पित्त की समस्या बढ़ गई और तबीयत बिगड़ गई.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

