Alt News Zubair Arrtested: ओवैसी ने पत्रकार जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की, कहा- बिना किसी नोटिस के पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया है. जुबैर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप हैं.
Alt News Zubair Arrtested: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की. उन्होंने गिरफ्तारी को बेहद निंदनीय बताया. ओवैसी ने ट्वीट किया, उन्हें बिना किसी नोटिस के और किसी अज्ञात प्राथमिकी में गिरफ्तार किया गया है. नियत प्रक्रिया का पूर्ण उल्लंघन. Mohammad Zubair Arrested: जुबैर की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी, झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स BJP के लिए खतरा
उन्होंने यह भी लिखा कि दिल्ली पुलिस मुस्लिम विरोधी नरसंहार के नारों के बारे में कुछ नहीं करती है, लेकिन अभद्र भाषा की रिपोर्ट करने और गलत सूचना का मुकाबला करने के अपराध के खिलाफ तेजी से कार्य करती है.
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं ने भी जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की. टीआरएस के सोशल मीडिया संयोजक कृष्ण मन्ने ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर Mohammad Zubair को गिरफ्तार किया है. जुबैर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप हैं.
Arrest of @zoo_bear is highly condemnable. He’s been arrested with no notice & in some unknown FIR. Total violation of due process. @DelhiPolice does nothing about anti-Muslim genocidal slogans but acts swiftly against “crime” of reporting hate speech & countering misinformation
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

