ABP News Delhi MCD Election Result Live Streaming: एबीपी न्यूज पर लाइव देखें दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे, BJP का तिलिस्म तोड़ पाएगी AAP?
दिल्ली में आज नगर निगम चुनाव (MCD Elections) के नतीजे घोषित किए जा रहे है. यहां आप चुनाव के नतीजे लाइव देख सकते हैं
ABP News Delhi MCD Election Result Live Streaming: दिल्ली में आज नगर निगम चुनाव (MCD Elections) के नतीजे घोषित किए जा रहे है. इससे पहले एग्जिट पोल जारी किए गए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है, हालांकि थोड़ी ही देर में ये तय हो जाएगा की दिल्ली एमसीडी में किसे जीत मिलेगी.
दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव में आप और बीजेपी दोनों ने चुनावों में जीत का भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने की कोशिश कर रही है.
साल 2017 के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत हासिल की थी. प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका था. आप ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड में जीत हासिल की थी. उस चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ था.
यहां देखिए एमसीडी रिजल्ट लाइव (Delhi MCD Election Result Live)
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

