Assembly Election 2022: चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद 10 मार्च को 5 राज्यों के आएंगे नतीजे, नई सरकार की स्थिति होगी साफ
कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चुनाव होने जा रहा है. इन राज्यों में चुनाव के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का ऐलान कर दिया.
Assembly Election 2022: कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चुनाव होने जा रहा है. इन राज्यों में चुनाव के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग के तरफ से हुए तारीखों के ऐलान के बाद इन राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद दस मार्च को वोटों की गिनती होगी. जिसके बाद यह साफ़ हो पायेगा की इन राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनेगी. बता दें कि चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को 15 जनवरी तक रोड शो, वाहन रैली और पदयात्रा की अनुमति नहीं है. कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रकोप के बीच चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों को वर्चुअल (ऑनलाइन) मोड में अभियान चलाने की सलाह भी दी.
#WATCH Live: Election Commission of India announces Assembly polls schedule for Goa, Punjab, Manipur, Uttarakhand & Uttar Pradesh https://t.co/c9oDf6AdJd
— ANI (@ANI) January 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

