देश

Palghar Shocker: 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर किया रेप, अस्पताल में भर्ती है बच्ची

पालघर में 5 साल की बच्ची से रेप के आरोप में पुलिस ने 19 साल के शाहनवाज शाह को गिरफ़्तार किया है.

Palghar Shocker: 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर किया रेप, अस्पताल में भर्ती है बच्ची
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक किशोर लड़के को अपनी 5 साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बोईसर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि वंजरवाड़ा का रहने वाला आरोपी रविवार दोपहर करीब ढाई बजे लड़की को अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया, जिसके बाद उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा.

अधिकारी ने कहा, “जब उसने अपनी मां को बताया, तो उसने शिकायत दर्ज कराई. 19 वर्षीय लड़के पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया ह।”

पालघर पुलिस ने अपने बयान में कहा कि "5 साल की बच्ची से रेप के आरोप में पुलिस ने 19 साल के शाहनवाज शाह को गिरफ़्तार किया है. जब वह घर के बाहर खेल रही थी तो उसने उसे चॉकलेट का लालच दिया था। लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).