क्रिकेट

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, कहा- ग्राउंड में कोहली को पकड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेन जॉनसन को देगा 10 हजार डॉलर इनाम

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी समूह एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर जहर उगला है. उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में विराट कोहली तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेन जॉनसन को लेकर बड़ा ऐलान किया है

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, कहा- ग्राउंड में कोहली को पकड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेन जॉनसन को देगा 10 हजार डॉलर इनाम
(Photo Credits Twittter)

Gurpatwant Singh Pannu: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी समूह एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर जहर उगला है. उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में विराट कोहली (Virat Kohli) तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेन जॉनसन (Wayne Johnson) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पन्नू कहा कि विराट कोहली ग्राउंड में जाकर पकड़ने वाले वेन जॉनसन को 10 हजार डॉलर इनाम देगा.

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने जहां भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जॉनसन को 10 हजार डॉलर इनाम देने की घोषणा की है. वहीं विराट कोहली तक ग्राउंड में पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को लेकर सुरक्षा चूक का मामला गरमा गया है. देर शाम अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन मेंऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेन जॉनसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये युवक विराट कोहली तक पहुंच गया था. कोहली तक पहुंचने वाले  ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के टीशर्ट पर 'फ्री फिलिस्तीन' लिखा था.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).