देश

Shoot At Sight Orders: मणिपुर में हिंसा के बाद देखते ही गोली मारने का आदेश, जानें क्या है ताजा हालात

मणिपुर में आदिवासियों के आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है.

Shoot At Sight Orders: मणिपुर में हिंसा के बाद देखते ही गोली मारने का आदेश, जानें क्या है ताजा हालात
(Photo Credit : Twitter)

Shoot At Sight Orders in Manipur: मणिपुर में आदिवासियों के आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है. अब तक 7,500 लोगों को सुरक्षाबलों ने हिंसा प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है.

मणिपुर के राज्यपाल ने सभी जिलाधिकारियों, उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों और सभी कार्यकारी मजिस्ट्रेटों/विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि हिंसा भड़का रहे लोगों को देखते ही गोली मार दी जाए.

राज्य में सेना और असम राइफल्स को तैनात किया गया है. मणिपुर में हालात का जायजा लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के एन बीरेन सिंह से बात की. मणिपुर में अर्धसैनिक बलों के 1500 जवान तैनात होंगे. 500 और रैपिड एक्शन के जवानों की पांच कंपनियां मणिपुर पहुंच चुकी हैं, जबकि 1000 जवानों की 10 कंपनियां जल्द ही पहुंच जाएंगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).