Drugs Case: नवाब मलिक ने जारी किया समीर दाऊद वानखेड़े की पहली शादी का कथित 'निकाहनामा'; एनसीबी विजिलेंस टीम आज करेगी पूछताछ
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को लेकर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को एक और खुलासा किया है. मलिक ने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर उसे समीर दाऊद वानखेड़े की पहली शादी का 'निकाहनामा' बताया है, जिसमें वानखेड़े की पत्नी का नाम डॉ शबाना कुरैशी दर्ज है. वहीं, समीर वानखेड़े से आज एनसीबी सतर्कता (विजिलेंस) विभाग की पांच सदस्यीय टीम पूछताछ करेगी. वानखेड़े ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज शिप ड्रग्स भंडाफोड़ का नेतृत्व किया था और बाद में उन पर जबरन वसूली के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद वह खुद जांच के दायरे में आ चुके हैं.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को लेकर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को एक और खुलासा किया है. मलिक ने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर उसे समीर दाऊद वानखेड़े की पहली शादी का 'निकाहनामा' बताया है, जिसमें वानखेड़े की पत्नी का नाम डॉ शबाना कुरैशी दर्ज है. इस बीच, मराठी फिल्म अभिनेत्री और एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े और समीर की बहन यासमीन वानखेड़े ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में समीर वानखेड़े पर लगे तमाम आरोपों खंडन करते हुए मलिक की आलोचना की. मलिक पर अपने पद का दुरुपयोग करने और 'किचन पॉलिटिक्स' में शामिल होने का आरोप लगाते हुए, दोनों ने वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया और मंत्री को उक्त आरोपों को अदालत में साबित करने की चुनौती दी. उन्होंने दावा किया कि पुलिस सुरक्षा मिलने के बावजूद, उनके परिवारों को गलत तरीके से ट्रोल किया जा रहा है और पूरे भारत से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे डरे हुए नहीं हैं.
This is the 'Nikah Nama' of the first marriage of
'Sameer Dawood Wankhede' with Dr. Shabana Quraishi pic.twitter.com/n72SxHyGxe
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) October 27, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

