देश

Cruise Drugs Case: आर्यन खान केस से जुड़े प्रमुख गवाह प्रभाकर सैल का निधन, समीर वानखेड़े पर लगाए थे रिश्वतखोरी के आरोप

कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का शुक्रवार को निधन हो गया. प्रभाकर सैल ने एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर रिश्वत का आरोप लगाया था.

Cruise Drugs Case: आर्यन खान केस से जुड़े प्रमुख गवाह प्रभाकर सैल का निधन, समीर वानखेड़े पर लगाए थे रिश्वतखोरी के आरोप
प्रभाकर सैल (Photo Credit : ANI)

मुंबई: कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग (Cordelia Cruise Drug Case) मामले में एनसीबी (NCB) के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का शुक्रवार को निधन (Prabhakar Sail Died) हो गया. उनके वकील तुषार खंडारे के अनुसार, कल चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई.  प्रभाकर सैल ने एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर रिश्वत का आरोप लगाया था. प्रभाकर सैल के आरोप के बाद समीर वानखड़े से विजिलेंस की टीम ने पूछताछ की थी.

2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर एनसीबी की तरफ से छापेमारी की गई थी जिसका नेतृत्व समीर वानखेड़े कर रहे थे. उस केस में आर्यन खान समेत 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद प्रभाकर सैल ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया कि मामले (Cruise Drugs Case) में 25 करोड़ की डील हुई थी जो बाद में 18 करोड़ पर आकर फिक्स हुई. प्रभाकर सैल ने कहा कि यह पूरी तरह रिश्वतखोरी का मामला था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).