देश

Mumbai Trans Harbour Link Inauguration: पीएम मोदी के हाथों कल सबसे लंबे समुद्री पुल का होगा उद्घाटन, सीएम एकनाथ शिंदे ने शेयर किया ब्रिज का खूबसूरत तस्वीर

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कल यानी 12 जनवरी को देश का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन होने वाला है. बई ट्रांस हार्बर लिंक के उद्घाटन से पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने उस ब्रिज का खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Mumbai Trans Harbour Link Inauguration: पीएम मोदी के हाथों कल सबसे लंबे समुद्री पुल का होगा उद्घाटन, सीएम एकनाथ शिंदे ने शेयर किया ब्रिज का खूबसूरत तस्वीर
(Photo Credits ANI)

Mumbai Trans Harbour Link Inauguration: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कल यानी 12 जनवरी को देश का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन होने वाला है. बई ट्रांस हार्बर लिंक के उद्घाटन से पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने उस ब्रिज का खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.  बता दें कि समुद्रीय पुल अटल सेतु - मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक  देश का सबसे लंबा पुल है और इसमें हर दिन 70,000 से अधिक वाहनों की आवाजाही होगी. बहुप्रतीक्षित शोपीस मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) को खोले जाने के बाद कारों के लिए टोल 250 रुपये तय किया गया है.

बता दें कि देश के सबसे लंबे क्रीक रोड-ब्रिज पर काम 2018 में शुरू हुआ था, लेकिन कई समय सीमाएं चूक गईं, कोविड-19 महामारी के कारण देरी हुई, लेकिन अब यह उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है. जिसे कल यानी शुक्रवार को पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन किया जायेगा.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).