देश

Mumbai Crime: ATM में कैश रिफिल करने वाली वैन लेकर फरार हुए ड्राइवर, दूर जाकर छोड़ी गाड़ी पैसे लेकर हुआ चंपत

मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एटीएम मशीन में कैश भरने वाली वैन के चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. मुंबई पुलिस अनुसार आरोपी ड्राइवर करीब 2.80 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया है.

Mumbai Crime: ATM में कैश रिफिल करने वाली वैन लेकर फरार हुए ड्राइवर, दूर जाकर छोड़ी गाड़ी पैसे लेकर हुआ चंपत
एटीएम वैन (Photo Credit : PTI)

मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन (Goregaon Police Station) में एटीएम मशीन में कैश भरने वाली वैन (Atm Cash Refilling Van) के चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. मुंबई पुलिस अनुसार आरोपी ड्राइवर करीब 2.80 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद वैन को बरामद कर ली है. लेकिन वैन चालक अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है. फरार वैन चालक का नाम उदयभान सिंह है. पुलिस के मुताबिक, जब कर्मचारी एटीएम में नकदी जमा करने में व्यस्त थे, तभी वैन चालक ने नकदी से भरी वैन लेकर फरार हो गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).