MP Shocker: बैतूल में सरेआम आदिवासी युवक से बदसलूकी, बेरहमी से पीटने के बाद बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक से बदसलूकी का मामला सामने आया है. यहां युवक को कुछ लोगों ने पहले बेरहमी से पीटा गया. इससे भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो युवक को बेइज्जत करने के लिए मुर्गा बनाया और उसका वीडियो बनाया.
- Read in
- हिंदी
MP Shocker: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक से बदसलूकी का मामला सामने आया है. यहां एक युवक को बजरंग दल के कुछ लोगों ने पहले बेरहमी से पीटा गया. इससे भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो युवक को बेइज्जत करने के लिए मुर्गा बनाया और उसका वीडियो बनाने के बाद वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. पीड़ित का नाम रजा बताया जा रहा है.
वहीं मामले में बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी का कहना है कि शनिवार रात में एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी. जब मालूम किया तो पता चला कि आदिवासी युवक के साथ मारपीट की गई है. इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी नामजद है बाकी अन्य तीन आरोपी हैं. .
Video:
एक ओर @narendramodi जी का भाषण जिसमें #आदिवासियों के उत्थान/सम्मान का झूठ बोला जा रहा था! दूसरी तरफ #बैतूल में आदिवासी भाई राज उईके पर अत्याचार करते बजरंग दल समर्थक!@DrMohanYadav51 जी,
प्रधानमंत्री जी तो चले गए! लेकिन, अब आप अपनी आंखों से @BJP4MP के आदिवासी सम्मान का सच देखिए!… pic.twitter.com/JHMpf564m2
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

