रूस-यूक्रेन युद्ध में हैदराबाद के मोहम्मद असफान की मौत, हरकत में आया भारतीय दूतावास
रूस-यूक्रेन युद्ध में हैदराबाद के एक शख्स की मौत हो गई है. शख्स की पहचान मोहम्मद असफान के रूप में हुई, जो रूसी सेना में सहायक के रूप में काम कर रहा था.
एक शख्स की मौत हो गई है. शख्स की पहचान मोहम्मद असफान के रूप में हुई, जो रूसी सेना में सहायक के रूप में काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसे उसके एजेंट ने धोखे से रूसी सेना के साथ लड़ने के लिए सहायक के रूप में भर्ती किया था.
रूस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "हमें भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान की दुखद मौत के बारे में पता चला है. हम परिवार और रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं. मिशन उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने का प्रयास करेगा."
We have learnt about the tragic death of an Indian national Shri Mohammed Asfan. We are in touch with the family and Russian authorities. Mission will make efforts to send his mortal remains to India.@MEAIndia
— India in Russia (@IndEmbMoscow) March 6, 2024
30 वर्षीय मोहम्मद असफान ने रूसी सेना के लिए काम करते हुए अपनी जान गंवाई. एजेंट ने कथित रूप से अन्य लोगों के साथ असफान को भी सहायक के रूप में युद्ध के मैदान में धकेल दिया था. उसके घर में पत्नी और दो बच्चे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

