Petrol-Diesel Prices Reduced: देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, केंद्र सरकार ने 2 रुपये घटाए दाम, अब इस रेट पर मिलेगा तेल
मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है. घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे.
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने जनता बड़ी राहत दी है. मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है. घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे. केंद्र सरकार के इस फैसले से पहले राजस्थान में भजनलाल सरकार ने आमजन को बड़ी राहत दी. साथ ही सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में वैट 4 फीसदी कम कर दिया है. इससे पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है. वहीं, डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता हो गया है.
नई कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होगी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिल्ली में कहा कि डीजल की कीमत फिलहाल ₹89.62/लीटर है जो अब ₹87.62/लीटर पर बेचा जाएगा. इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 96.72 रुपये है और अब यह घटकर 94.72 रुपये हो जाएगी.
Oil Marketing Companies (OMCs) have informed that they have revised Petrol and Diesel Prices across the country. New prices would be effective from 15th March 2024, 06:00 AM.
Reduction in petrol and diesel prices will boost consumer spending and reduce operating costs for over… pic.twitter.com/FlUSdtg2Vi
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 14, 2024
भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है और प्रभावी कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर होगी. मुंबई में डीजल की प्रति लीटर कीमत ₹94.27 है, कल से प्रभावी कीमत ₹92.15/लीटर होगी. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹2.09/लीटर कम हो गई है. इस बीच, चेन्नई में प्रभावी कटौती ₹ 1.88/लीटर होगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

