दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट नहीं देगी मोदी सरकार, गृह मंत्रालय ने किया खुलासा, दिल्ली सरकार से की ये मांग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या शरर्णार्थियों को लेकर मीडिया के हवाले से खबर थी कि सरकार उन्हें दिल्ली के बक्करवाला इलाके में EWS फ्लैटों में शिफ्ट करके घर देगी. लेकिन गृह मंत्रालय ने साफ किया कि सरकार उन्हें घर नहीं देने जा रही है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या शरर्णार्थियों (Rohingya Refugees) को लेकर खबर थी कि मोदी सरकार (Modi Govt) उन्हें दिल्ली के बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों (EWS Flats) में शिफ्ट करके घर देने जा रही है. लेकिन गृह मंत्रलाय ने ट्वीट कर साफ़ किया कि मोदी सरकार दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट नहीं देगी.
बता दें कि नई दिल्ली के ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) द्वारा किया गया है और टिकरी सीमा के पास बक्करवाला इलाके में स्थित हैं. जिन फ्लैटों में दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को फ़्लैट देने की खबर मीडिया के हवाले से आई. जिसके बाद विरोध शुरू हो गया. हालांकि मीडिया के हवाल से ही नहीं बल्कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस बात की घोषणा की थी.
गृह मंत्रलाय का ट्वीट:
With respect to news reports in certain sections of media regarding Rohingya illegal foreigners, it is clarified that Ministry of Home Affairs (MHA) has not given any directions to provide EWS flats to Rohingya illegal migrants at Bakkarwala in New Delhi.
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) August 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

