Mathura Shri Krishna Janmabhoomi: विवादित स्थल शाही ईदगाह के सर्वे का आदेश, 20 जनवरी तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
ये विवाद कुल 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक से जुड़ा है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 10.9 एकड़ जमीन का मालिकाना हक है जबकि ढाई एकड़ जमीन का मालिकाना हक शाही ईदगाह मस्जिद के पास है.
Mathura Shri Krishna Janmabhoomi: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए मथुरा की कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने शाही ईदगाह के सर्वे का आदेश दिया है. सिविल जज सीनियर डिवीजन ने अपने आदेश में कहा है कि सर्वे की रिपोर्ट 20 जनवरी तक कोर्ट को सौंपनी होगी.
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर विवाद काफी पुराना है. ये विवाद कुल 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक से जुड़ा है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 10.9 एकड़ जमीन का मालिकाना हक है जबकि ढाई एकड़ जमीन का मालिकाना हक शाही ईदगाह मस्जिद के पास है.
Mathura Court orders Gyanvapi-like survey of disputed site in Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah row
Read @ANI Story | https://t.co/5wnj0km4hp#Mathura #Gyanvapi #KrishnaJanmabhoomi #ShahiIdgah pic.twitter.com/dWwXqlH5CN
— ANI Digital (@ani_digital) December 24, 2022
हिंदू पक्ष शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया ढांचा बताता है और इस जमीन पर भी दावा किया है. हिंदू पक्ष की ओर से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और ये जमीन भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान को देने की मांग की गई है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद हाईकोर्ट भी पहुंच गया था.
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सर्वे से सत्य सामने आएगा और न्यायालय को निर्णय लेने में सहायता मिलेगी:VHP#Mathurajanambhumi #KrishnaJanmabhoomi pic.twitter.com/AMmJsmdSEH
— Bramh Prakash Dubey (@bramhprakash7) December 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

