देश

Kolkata Rape-Murder Case: महिला डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में देशभर में बवाल, विरोध प्रदर्शन के बीच RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष का इस्तीफा; VIDEO

श्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में बवाल मचा है. डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया है.

Kolkata Rape-Murder Case: महिला डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में देशभर में बवाल, विरोध प्रदर्शन के बीच RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष का इस्तीफा; VIDEO
(Photo Credits ANI)

Kolkata Rape-Murder Case:  पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशभर में बवाल मचा है. डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं पहले पद से इस्तीफा देने के बाद संदीप घोष ने कहा कि सोशल मीडिया पर मुझे बदनाम किया जा रहा है. मृतक डॉक्टर मेरी बेटी जैसी थी. बताना चाहेंगे कि कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लोगों की मांग है मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये.

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामले में मामले की सुनवाई:

प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि इस मामले में विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को अगर राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है, तो वे किसी अन्य जांच एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं.

RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का इस्तीफा:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).