जरुरी जानकारी

Govt Hikes Interest Rates: नए साल पर केंद्र सरकार का तोहफा, अब इन योजनाओं पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें PPF को लेकर क्या हुआ फैसला

केंद्र सरकार ने आम लोगों को नए साल का तोहफा दिया है. सरकार ने 1 जनवरी 2023 से एनएससी, डाकघर सावधि जमा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है.

Govt Hikes Interest Rates: नए साल पर केंद्र सरकार का तोहफा, अब इन योजनाओं पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें PPF को लेकर क्या हुआ फैसला
(Photo Credit : Twitter)

Modi Govt Hikes Interest Rates On Small Deposits: केंद्र सरकार ने आम लोगों को नए साल का तोहफा दिया है. सरकार ने 1 जनवरी 2023 से एनएससी, डाकघर सावधि जमा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. वहीं पीपीएफ दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

सरकार ने शुक्रवार को डाकघर सावधि जमा (Post Office Fixed Deposit), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizens Savings Scheme) समेत लघु बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 फीसदी का इजाफा किया है. हालांकि, सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और बालिका बचत योजना ‘सुकन्या समृद्धि’ योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).