Chhattisgarh Naxal Attack: बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सलियों के साथ गोलीबारी, तीन जवान शहीद, 14 घायल
छतीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में 3 जवान शहीद हुए हैं. वहीं 14 जवान घायल हैं.
Chhattisgarh Naxal Attack: छतीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में 3 जवान शहीद हुए हैं. वहीं 14 जवान घायल हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर सभी जवानों का इलाज चल रहा है. बताना चाहेंगे कि यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी. जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया. इस घटना में 17 जवान घायल हो गए. जिसमें चार जवान गंभीर रूप से घायल होने की वजह से शहीद हो गए.
Tweet:
#UPDATE | Three jawans succumbed to their injuries and 14 remain injured following the exchange of fire with naxals near Jonaguda & Aliguda at Bijapur- Sukma Border.#Chhattisgarh
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

