देश

Expensive Buffalo: लग्जरी बंगले से भी महंगा है ये भैंसा, देश भर में इसके सीमेन की है मांग, किमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

आपको जानकर हैरानी होगी की इस भैसे की कीमत लग्जरी कार और आलीशान बंगले से भी ज्यादा है. इसके नहाने के लिए स्विमिंग पूल भी है. 5 फुट 7 इंच के इस भैंसे का वजन 16 क्विंटल है.

Expensive Buffalo: लग्जरी बंगले से भी महंगा है ये भैंसा, देश भर में इसके सीमेन की है मांग, किमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
(Photo Credit : Twitter)

India's Most Expensive Buffalo: देश में एक शख्स ऐसा भी है जिसके भैंसे की कीमत करोड़ों में आंकी गई है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में घोलू-2 नाम का एक भैंसा खूब चर्चा में है. 5 फुट 7 इंच के इस भैंसे का वजन 16 क्विंटल है. इस भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये लग चुकी है. फिलहाल, इस भैंसे की कीमत के अलावा, इसके डील-डौल देखकर भी लोग हैरान है.

पानीपत के भैसा मालिक नरेंद्र सिंह ने बताया की घोलू-2 दिन भर में 30 किलो हरा सूखा चारा ओर 10 किलो चने खाता है. इसके खानपान में हर महीने 30 हज़ार रुपये खर्च आता है. वह सालभर में 30 से 40 करोड़ रुपये कमाकर अपने मालिक को दे देता है. इसके नहाने के लिए स्विमिंग पूल भी है. नरेंद्र ने बताया की बहुत ही भैंसा अच्छी नस्ल का है, जिसके वीर्य से पैदा होने वाली भैंस काफी उन्नत होती है और बहुत ज्यादा दूध देती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).