Condoms Remark: 'फ्री में कंडोम चाहिए' वाले बयान पर IAS हरजोत कौर ने मांगी माफी, कहा- मेरा इरादा अपमानित करने का नहीं था
हरजोत कौर 1992 बैच की बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वो महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं. कौर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव भी रह चुकी हैं.
IAS Officer Apology For 'Condoms Next’ Remark: अपने विवादित बयान से चर्चे में आई IAS अधिकारी हरजोत कौर ने माफी मांग ली है. उन्होंने कहा "अगर मेरी बातों से किसी लड़की की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करती हूं. मेरा इरादा किसी को अपमानित करना नहीं था.
क्या है मामला
बिहार की राजधानी पटना में महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यूनिसेफ सेव द चिल्ड्रन और प्लान इंटरनेशनल के तहत 'सशक्त बेटी समृद्ध बिहार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में 9वीं और 10वीं क्लास की छात्राएं भी थीं. इसी दौरान महिला विकास निगम की MD हरजोत कौर से एक छात्रा ने सवाल किया "सरकार यूनिफॉर्म दे रही है, छात्रवृत्ति दे रही है तो क्या 20-30 रुपये का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती है?"
इस सवाल के जवाब में हरजोत कौर ने कहा, ''इस सवाल पर बहुत तालियां बजाई जा रही हैं. क्या इन मांग का कोई अंत है. 20 और 30 रुपये का सैनिटरी पैड भी दे सकते हैं, कल को जींस-पैंट भी दे सकते हैं, परसों को सुंदर जूते क्यों नहीं दे सकते हैं और अंत में परिवार नियोजन की बात आएगी तो निरोध भी मुफ्त में ही देना पड़ेगा. है ना, सब कुछ मुफ्त में लेने की आदत क्यों है.''
अगर मेरी बातों से किसी लड़की की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करती हूं। मेरा इरादा किसी को अपमानित करना नहीं थी: पटना की घटना जहां उन्होंने एक स्कूली छात्रा के सैनिटरी नैपकिन के सवाल पर उससे पूछा कि क्या "उसे भी कंडोम चाहिए" पर IAS अधिकारी हरजोत कौर। pic.twitter.com/jDAPfZ9P2C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

