देश

Rajasthan Shocker: जयपुर में घर में रखा गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत- Video

राजस्थान के जयपुर में एक भयानक हादसे की खबर मिली है. यहां घर में रखे एक गैसे सिलेंडर के लीक होने से भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

Rajasthan Shocker: जयपुर में घर में रखा गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत- Video
Credit-Pixabay

Rajasthan Shocker: राजस्थान के जयपुर में घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यह घटना विश्वकर्मा थानाक्षेत्र के जैसल्या गांव की बताई जा रही है. मरने वालों 2 बच्चे भी शामिल थे. ये सभी लोग बिहार के रहने वाले थे और यहां किराए पर मकान लेकर रह रहे थे. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

सिलेंडर में ब्लास्ट से 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).