India's Answer To Canada: कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का लगाया आरोप, इंडिया ने किया ख़ारिज
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि देश की सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात का सबूत है कि 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भारत सरकार के एजेंटों ने की थी. जिस आरोप का भारत ने कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए कनाडा इस आरोप को ख़ारिज किया है.
India's Answer To Canada: कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि देश की सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात का सबूत है कि 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भारत सरकार के एजेंटों ने की थी.कनाडाई नागरिक निज्जर पर एक उग्रवादी अलगाववादी समूह का नेतृत्व करने का आरोप लगाया गया था. जिस आरोप का भारत ने कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए कनाडा को जवाब दिया है.
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ''भारत कनाडा के आरोपों को खारिज करता है, हमने उनकी संसद में कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान को देखा है और उनके विदेश मंत्री के बयान को भी खारिज किया है. कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की भागीदारी के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं... बयान में कहा गया है कि, ''हम कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाली एक लोकतांत्रिक राजनीति हैं.
Tweet:
Indian Govt: We reject any attempts to connect Government of India to such developments.
We urge the Government of #Canada to take prompt and effective legal action against all anti-India elements operating from their soil. pic.twitter.com/qCwNJYROmi
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) September 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

