देश

Jarnail Singh Murder Video: गैंगस्टर जरनैल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुए हमलावर

जरनैल सिंह के विरोधी गैंग से तीन हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज (CCTV) भी सामने आया है. हमलावर एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे.

Jarnail Singh Murder Video: गैंगस्टर जरनैल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुए हमलावर
(Photo Credit : Twitter)

पंजाब के अमृतसर में बुधवार को हुए एक गैंगवार में गैंगस्टर जरनैल सिंह (Gangster Jarnail Singh) की मौत हो गई. अमृतसर देहात के एसएसपी सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है. ये घटना सठियाला गांव में हुई, जहां जरनैल सिंह के विरोधी गैंग से तीन हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज (CCTV) भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

जरनैल सिंह पर हमलावरों ने करीब 24 गोलियों चलाई. सीसीटीवी फुटेज में 4 हमलावार घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है. जिन्होंने करीब 15 मिनट तक फायरिंग कर जरनैल सिंह को मौत के घाट उतार दिया. हमलावर एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).