Haridwar: हरिद्वार में खतरे के निशान के ऊपर बह रही गंगा, भारी बारिश से नैलचामी नदी भी उफान पर
हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान के उपर बह रही है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.
Ganga Rriver Crosses Danger Mark, उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.खतरे का निशान 294 मीटर होता है और अलर्ट स्तर 293 मीटर है. वर्तमान में जल स्तर 293.70 मीटर है.
टिहरी ज़िले में भी भारी बारिश से नैलचामी नदी उफान पर है. यहां सिरपुंडोली गांव में भारी बारिश से खेती को नुकसान हुआ है तो नदी किनारे कटाव हो रहा है. रायपुर कुमालडा क्षेत्र में बादल फटने के बाद सोंग नदी भी उफान पर है. नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और चमोली ज़िलों में भी नदी नाले उफान पर बताए जा रहे हैं और किनारों पर रहने वालों को सतर्क रहने की हिदायतें दी जा रही हैं.
Haridwar, Uttarakhand | Ganga river crosses danger mark, the district administration has issued an alert
Our danger level is 294m & alert level is 293m. The water level is currently at 293.70m: Shiv Kumar Kaushik, Irrigation dept pic.twitter.com/eeY0OCGMdR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

