Rajasthan: गर्लफ्रेंड की सगाई नहीं कर पाया बर्दाश्त, युवक ने खुद को बम से उड़ाया, धड़ अलग हुआ सिर 100 मीटर दूर मिला
गर्लफ्रेंड की सगाई से परेशान नीलेश मीणा ने गर्दन पर डेटोनेटर बांधकर खुद को उड़ा लिया. धमाके से युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और धड़ अलग हो गया.
राजस्थान के उदयपुर जिले में गर्लफ्रेंड की सगाई से परेशान नीलेश मीणा ने गर्दन पर डेटोनेटर बांधकर खुद को उड़ा लिया. धमाके से युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और धड़ अलग हो गया. मामला ऋषभदेव थाना क्षेत्र के ओड़वास गांव के मसारों की ओबरी गांव का है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक के परिजनों ने लड़की के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है. नीलेश मीणा खनन का काम करता था. खनन स्थल से ही उसने डेटोनेटर की व्यवस्था की. उसका अपने ही गांव की एक लड़की के साथ संबंध था. हाल ही में लड़की की दूसरे लड़के से सगाई हो गई जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद नीलेश मीणा के परिजनों ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई है.
राजस्थान : उदयपुर में गर्लफ्रेंड की सगाई से परेशान युवक ने खुद को डेटोनेटर से उड़ाया #Rajasthan | Rajasthan pic.twitter.com/60OULdjEOI
— News24 (@news24tvchannel) November 7, 2023
नीलेश गांव के पास ही एक खनन स्थल पर मजदूर का काम करता था. समान गोत्र होने के कारण उसकी शादी प्रेमिका से नहीं हो पा रही थी. नीलेश ने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक सुनसान जगह देखकर खुद को उड़ाया. वह अपने परिवार का सबसे बड़ा लड़का था. उसकी एक छोटी बहन है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

