देश

UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट घोषित, 85.33 फीसदी छात्र पास, दिव्‍यांशी बनीं टॉपर

यूपी बोर्ड ने 12वीं के रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है. इस बार 85.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं फतेहपुर की दिव्यांशी 12वीं में टॉपर बनी हैं.

UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट घोषित, 85.33 फीसदी छात्र पास, दिव्‍यांशी बनीं टॉपर
छात्राएं (File Photo)

UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड ने 12वीं के रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है.  इस बार 85.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं फतेहपुर की दिव्यांशी 12वीं में टॉपर बनी हैं. दूसरे स्‍थान पर प्रयागराज की अंशिका और तीसरे स्‍थान पर बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह हैं.

UP Board 10th Result: कैसे रिजल्ट चेक करें

  •  सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर ही छात्र को 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा.
  • छात्र को लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करना होगा.
  •  इसके बाद छात्र का रिजल्ट खुल जाएगा.
  • इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं तथा प्रिंट ले सकते हैं.

जो छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है, लेकिन ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए फॉर्म भरना होता है, इसके लिए छात्रों को विषयवार भुगतान करना होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).