EAM Dr S Jaishankar Rocks: बिलावल भुट्टो को विदेश मंत्री जयशंकर का करारा जवाब, कहा- ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाले पर कैसे हो विश्वास- Watch Video
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएनएससी के सत्र का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी कश्मीर का राग अलापने पर करारा जवाब दिया है.
- Read in
- हिंदी
EAM Dr S Jaishankar Rocks: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में शामिल होने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क दौरे पर हैं. बुधवार को यूएनएससी के सत्र का नेतृत्व करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto) द्वारा कश्मीर का राग अलापने पर करारा जवाब दिया है. जयशंकर ने कहा पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाले पर कैसे विश्वास करें. विदेश मंत्री जयशंकर ने पाक विदेश मंत्री के सामने ओसामा बिन लादेन का जिक्र करते हुए सांसद हमले का भी मुद्दा उठाया. जिसके बाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की बोलती बंद हो गई. बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बुधवार को पहला दिन था. गुरुवार को भी यह बैठक जारी रहेगा.
Video:
#WATCH | “Hosting Osama Bin Laden…” EAM Dr S Jaishankar’s sharp response to Pakistan FM Bhutto after ‘Kashmir remark’ in United Nations pic.twitter.com/jiyVVW2jrn
— ANI (@ANI) December 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

