Delhi: नरेला में प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली में इमारतों और गोदामों में आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में शनिवार रात अचानक आग लग गई.
Delhi Narela Fire: दिल्ली में इमारतों और गोदामों में आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार देर रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र (Narela Industrial Area) की एक फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई. आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई. जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास जारी है. मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं. दिल्ली अग्निशमन के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है.
नरेला में प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग:
दिल्ली: नरेला इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है। https://t.co/qyRXg8UImQ pic.twitter.com/1qJyQHi7Ua
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

