देश

Cyber Attack On India: नूपुर शर्मा विवाद के बाद भारत पर साइबर अटैक, 2000 से ज्यादा वेबसाइट को किया हैक

अहमदाबाद साइबर क्राइम नेमलेशिया और इंडोनेशिया सरकार को पत्र लिखा है. पत्र में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने दोनों समूहों के लिए इंटरपोल लुकआउट नोटिस का जिक्र किया है.

Cyber Attack On India: नूपुर शर्मा विवाद के बाद भारत पर साइबर अटैक, 2000 से ज्यादा वेबसाइट को किया हैक
(Photo Credits: Twitter)

Cyber Attack On India: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक नूपुर शर्मा की घटना के बाद मलेशिया और इंडोनेशिया के  हैकरों ने भारत के खिलाफ साइबर अटैक शुरू कर दिया है. दो हैकर समूह ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया दोनों ने भारत के 2000 हजार से ज्यादा साइट्स को हैक कर लिया. दोनों समूहों ने दुनियाभर के मुस्लिम हैकरों से भी अपील की है कि वे भारत पर साइबर हमला शुरू करें.

हैकर्स ने नूपुर शर्मा के घर और पर्सनल डिटेल को ऑनलाइन शेयर कर दिया है. इसके अलावा असम के एक क्षेत्रीय चैनल में लाइव टेलीकास्ट के बीच में पाकिस्तान का झंडा दिखाया गया था. हैकर्स ने ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक कर ली. साथ ही आंध्र प्रदेश पुलिस का पर्सनल डिटेल शेयर कर दिया. बताया जा रहा है कि लोगों के आधार कार्ड और पैनकार्ड की जानकारी भी ऑनलाइन लीक की गई है.

अहमदाबाद साइबर क्राइम नेमलेशिया और इंडोनेशिया सरकार को पत्र लिखकर दोनों समूहों के लिए इंटरपोल लुकआउट नोटिस का जिक्र किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).