दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार देश में प्रदर्शन किया जा रहा है. गिरफ़्तारी को लेकर विपक्ष भी बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहा है. सीपीआई(एम) नेता बृंदा करात ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया है. करात ने कहा ये पूरी तरह से आगामी चुनावों को लेकर किया गया काम है.उन्होंने कहा कि बीजेपी ईडी का उपयोग करके विपक्षी पार्टियों को कमजोर और परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि इलेक्शन से पहले सीएम को गिरफ्तार करना गलत है और उनकी पार्टी भी आप के साथ प्रदर्शन में शामिल रहेगी. यह भी देखें  :Odisha: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ओडिशा में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन – Video

देखें वीडियो :

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)