Mukhtar Ansari: 'शेर को पिंजरे में कैद कर धोखे से मारा' मुख्तार अंसारी की मौत पर यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने लगाया स्टेटस, सस्पेंशन का आदेश जारी- VIDEO
यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा व्हाट्सएप पर मुख्तार अंसारी से जुड़ा आपत्तिजनक स्टेटस लगाने पर बड़ी कार्रवाई हुई है.
Mukhtar Ansari: यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा व्हाट्सएप पर मुख्तार अंसारी से जुड़ा आपत्तिजनक स्टेटस लगाने पर बड़ी कार्रवाई हुई है. विभाग द्वारा कांस्टेबल मोहम्मद फैयाज को सस्पेंड करने के लिए चुनाव आयोग ने अनुमति मांगी गई है. दरअसल, लखनऊ के बीकेटी थान में तैनात कांस्टेबल मोहम्मद फैयाज ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था. उसने अपने पोस्ट में लिखा था- शेर को पिंजरे में डालकर धोखे से मारा. अब कांस्टेबल मोहम्मद फैयाज को सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
कांस्टेबल ने व्हाट्सप्प पर लगाया मुख्तार अंसारी का स्टेटस:
थाना बीकेटी में तैनात आरक्षी फयाज खान द्वारा अपने निजी व्हाट्सएप पर मुख्तार अंसारी के समर्थन में स्टेटस लगाने के संबंध में श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा दी गई बाईट।#UPPolice #Lkopolice_On_Duty pic.twitter.com/fLRJniAtnj
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) March 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

