Subrata Roy Funeral: सुब्रत रॉय के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे दोनों बेटे, 16 साल का पोता देगा मुखाग्नि
सुब्रत रॉय के 16 वर्षीय पोते बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार करेंगे. सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो के विदेश में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना नहीं है.
Subrata Roy Last Rites: सहाराग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का पार्थिव देह बुधवार शाम करीब शाम 5 बजे सहारा शहर लाया गया. जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. उनके शव को भैंसाकुंड लाया जाएगा, जहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी.
कहा जा रहा है कि सुब्रत रॉय के 16 वर्षीय पोते बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार करेंगे. सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो के विदेश में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना नहीं है.
सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का 15 नवंबर मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. सुब्रत रॉय लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुई थी. राय कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था. इसके अलावा उन्हें बीपी और शुगर की भी समस्या थी. उन्हें 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
सुब्रत रॉय के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे दोनों बेटे
◆ उनके दोनों बेटे विदेश में है
◆ 16 साल के पोते देंगे उन्हें मुखाग्नि #SubrataRoy | Subrata Roy pic.twitter.com/kQiyNeutcu
— News24 (@news24tvchannel) November 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

