देश

Ayodhya Gang-Rape Case: अयोध्या गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आरोपी सपा नेता मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर; VIDEO

उत्तर प्रदेश में आरोपियों के खिलाफ योगी का एक बार फिर से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. इस बार अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला हैं. फिलहाल प्रशासन की तरफ से कार्रवाई शुरू है.

Ayodhya Gang-Rape Case: अयोध्या गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आरोपी सपा नेता मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स  पर चला बुलडोजर; VIDEO
Bulldozer - ANI

 Ayodhya GangRape Case: उत्तर प्रदेश में आरोपियों के  खिलाफ योगी का एक बार फिर से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. इस बार अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला हैं.  फिलहाल प्रशासन की तरफ से कार्रवाई शुरू है. तोड़क कार्रवाई शुरू है. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है.

बता दें कि गैंगरेप के आरोपी मोईद खान पर आरोप है कि उसने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया है. इससे पहले आरोपी के बेकरी पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की जा चुकी है. हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि सपा का नेता होने की वजह से यह कार्रवाई हो रही है.

आरोपी सपा नेता के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).