Amul Sharam Cheese Fake: अमूल 'शरम चीज़' के नाम से तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, कंपनी ने बताई क्या है पूरी सच्चाई
अमूल ने बताया कि यह आपकी जानकारी के लिए है कि नए प्रकार के अमूल चीज़ के बारे में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फेक मैसेज भेजा जा रहा है. पोस्ट के क्रिएटर ने क्रिएटिव बनाया है और अमूल से किसी प्राधिकरण के बिना इसे पोस्ट किया है. हमने पोस्ट में देखा कि पैक को एआई का उपयोग करके विकसित किया गया है.
Amul Sharam Cheese Fake: अमूल ब्रांड की तरफ से एक नई तरह के चीज़ का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे अमूल शरम चीज़ के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है. बहरहाल, इस संबंध में अमूल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. अमूल ने बताया कि यह आपकी जानकारी के लिए है कि नए प्रकार के अमूल चीज़ के बारे में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फेक मैसेज भेजा जा रहा है. पोस्ट के क्रिएटर ने क्रिएटिव बनाया है और अमूल से किसी प्राधिकरण के बिना इसे पोस्ट किया है. हमने पोस्ट में देखा कि पैक को एआई का उपयोग करके विकसित किया गया है और इसमें अमूल ब्रांड नाम का खराब इस्तेमाल किया गया है और यह अपमानजनक है. हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस पोस्ट में दिखाया गया पैक अमूल चीज़ नहीं है.
देखें ट्वीट-
ISSUED IN PUBLIC INTEREST BY AMUL pic.twitter.com/VjDQXtE6VF
— Amul.coop (@Amul_Coop) December 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

