देश

LPG Price Hike: नए साल के पहले ही दिन महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है.

LPG Price Hike: नए साल के पहले ही दिन महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
LPG Cylinder | Representative Image (Photo: PTI)

1st January 2023 LPG Commercial Cylinder Price Hike: आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन से ही आम आदमी से जुड़े कई अहम बदलाव हुए हैं. 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है. कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1769 रुपये का मिलेगा. वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1721 रुपये, कोलकाता में 1870 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये में मिलेगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).