टीवी

Carry Minati-Sandeep Maheshwari: मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने संदीप माहेश्वरी से क्यों मांगी माफी, सामने आई ये बड़ी वजह

फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी को पैरोडी वीडियो बनाने के लिए काफी मशहूर है. इन वीडियो में कैरी मिनाटी प्रभावशाली लोगों और उनके बात करने के तरीके की नकल करते हैं. कैरी मिनाटी ने फ्लाइंग बीस्ट, उर्फ ​​गौरव तनेजा, अरमान मलिक, टेक्निकल गुरुजी और कई अन्य यूट्यूबर्स की नकल करने को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं है.

Carry Minati-Sandeep Maheshwari: मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने संदीप माहेश्वरी से क्यों मांगी माफी, सामने आई ये बड़ी वजह
कैरी मिनाती और संदीप माहेश्वरी (Photo Credits: Instagram)

फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी को पैरोडी वीडियो बनाने के लिए काफी मशहूर है. इन वीडियो में कैरी मिनाटी प्रभावशाली लोगों और उनके बात करने के तरीके की नकल करते हैं. कैरी मिनाटी ने फ्लाइंग बीस्ट, उर्फ ​​गौरव तनेजा, अरमान मलिक, टेक्निकल गुरुजी और कई अन्य यूट्यूबर्स की नकल करने को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं है. कैरी मिनाटी का असली नाम अजय नागर है. हाल ही में, कैरी मिनाटी ने वक्ता, संदीप माहेश्वरी के दर्शकों के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करने के बाद अपनी हदें पार कर दी है. कैरी मिनाटी के लिए चीजें तब खराब हो गईं जब मिनाटी ने अपने एक नये वीडियो में प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता, संदीप माहेश्वरी की नकल की है. कैरी मिनाटी ने न सिर्फ संदीप माहेश्वरी का नकल किया है, बल्कि उनके ऑडियंस के लिए कुछ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है. कैरी मिनाती ने संदीप माहेश्वरी पर टिप्पड़ी की वह संदीप महेश्वर को पसंद नहीं आया और उन्होंने यूट्यूब फोरम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “प्रिय कैरी मिनाटी, आपने मुझ पर एक पैरोडी वीडियो बनाया. यह अच्छा है, लेकिन मेरे चरित्र की नकल करते हुए, आपने मेरे दर्शकों को M… और C…कहा. यह मजाकिया नहीं है. मै निराश हूं.” इसके बाद कुछ ही देर में कैरी मिनाटी ने सफाई दी और संदीप माहेश्वरी से माफी भी मांगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).