टीवी

Arun Govil Won Lok Sabha Election 2024: मेरठ से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद टीवी के 'राम' अरुण गोविल ने मतदाताओं के प्रति प्रगट किया आभार, बोले - आपके विश्वास पर मैं संपूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा (View Pic)

टीवी के राम यानी अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की और मतदाताओं के प्रति आभार प्रगट किया. अरुण गोविल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार.

Arun Govil Won Lok Sabha Election 2024: मेरठ से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद टीवी के 'राम' अरुण गोविल ने मतदाताओं के प्रति प्रगट किया आभार, बोले - आपके विश्वास पर मैं संपूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा (View Pic)
Arun Govil (Photo Credits: Instagram)

Arun Govil Won Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को पूरी हुई, जिसे देखते हुए एक बार फिर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार आएगी. हालांकि 2014 और 2019 के चुनावों के मुकाबले इस बार बीजेपी थोड़ा कमजोर रही पर जीत हासिल की. वहीं टीवी के राम यानी अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की और मतदाताओं के प्रति आभार प्रगट किया. अरुण गोविल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार. आप सबने मुझ पर अपना विश्वास जताया मैं इसके लिये हृदय की गहराइयों से आपका धन्यवाद करता हूं. आपके इस विश्वास की कसौटी पर मैं संपूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा. जय श्री राम.

मेरठ के नए सांसद अरुण गोविल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).