देश

Kashmir Files Box Office Collection: कश्मीर फाइल्स ने की छप्पर फाड़ कमाई, 7 दिन में करीब 107 करोड़ का किया कारोबार

द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उसके बाद से ही इसका कामयाबी का सफर जारी है. फिल्म ने अभी तक सात दिन में लगभग 107 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

Kashmir Files Box Office Collection: कश्मीर फाइल्स ने की छप्पर फाड़ कमाई, 7 दिन में करीब 107 करोड़ का किया कारोबार
(Photo Credit : Twitter)

The Kashmir Files Box Office Collection: डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उसके बाद से ही इसका कामयाबी का सफर जारी है. फिल्म ने अभी तक सात दिन में लगभग 107 करोड़ रुपये (Rs 107 crore) का कारोबार कर लिया है. फिल्म का बजट लगभग 15-20 करोड़ रुपये के बीच बताया जाता है.

बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया है. असम में तो इस फिल्म को देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश भी दे दिया गया. निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्‍म के जरिये कश्‍मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) के नरसंहारऔर पलायन की दर्दनाक कहानी बयां की है. हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी उत्पन्न हुए, जिसको देखते हुए फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को पूरे भारत में CRPF कवर के साथ 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).