The Great Indian Kapil Show Trailer: लंबे वक्त के बाद फिर 'गुत्थी' बन सुनील ग्रोवर दर्शकों को करेंगे एंटरटेन, कपिल शर्मा के शो का ट्रेलर हुआ रिलीज (Watch Video)
कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कपिल शर्मा के साथ उनके पुराने साथी कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिनमें सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' के रूप में सबसे खास हैं.
The Great Indian Kapil Show Trailer: कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कपिल शर्मा के साथ उनके पुराने साथी कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिनमें सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' के रूप में सबसे खास हैं. ट्रेलर की शुरुआत कपिल शर्मा के अपने अंदाज में दर्शकों का अभिवादन करने से होती है. वो बताते हैं कि अब उनका शो इंटरनेशनल हो गया है, और अब वो नेटफ्लिक्स पर है. इसके बाद ट्रेलर में 'गुत्थी' सुनील ग्रोवर की एंट्री होती है. ट्रेलर में कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा भी नजर आते हैं.इस शो का आगाज 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर होगा. Madgaon Express Box Office Collection Day 3: 'मडगांव एक्सप्रेस' ने ओपनिंग वीकएंड में किया ठीक-ठाक प्रदर्शन, मुंबई से बाहर रफ्तार धीमी!
देखें वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

